Hello Friends आप सभी का Top Gk Quiz में स्वागत है, आज हम इस पोस्ट में 23 November 2022 Current Affairs Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। Daily Current Affairs सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSC, Bank, Railway, RPSC, Delhi Police, Bihar Police SI, Constable, Patwari एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।
Q01 – हाल ही में भारत के शीर्ष तेल और प्राकृतिक गैस निगम का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A) अतुल गोयल
B) परमेश्वरन अय्यर
C) संदीप कुमार गुप्ता
D) अरुण कुमार सिंह
Answer – D) अरुण कुमार सिंह
Important Points-
- BPCL के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह भारत के शीर्ष तेल और गैस उत्पादक ONGC के नए अध्यक्ष होंगे।
- यह पहली बार है जब 60 वर्ष से अधिक आयु का कोई व्यक्ति PSU बोर्ड स्तर के शीर्ष पद पर आसीन होगा।
- अरुण कुमार सिंह अक्टूबर 2022 में सेवा की आयु पूरी करने पर BPCL से सेवानिवृत्त हुए और तब से उन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के प्रमुख के रूप में चुना गया है।
Q02. किस राज्य में सीता माता की 251 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जाएगी?
A) गुजरात
B) कर्नाटक
C) बिहार
D) राजस्थान
Answer – C) बिहार
Important Points-
- सीतामढ़ी में माता सीता की 251 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है|
- इसके लेकर रामायण रिसर्च काउंसिल ने IIT पटना से तकनीकी सहयोग करने की अपील की है.
- एक तरफ इससे जहां देश की नारी सशक्तिकरण को बड़ा बल मिलेगा, तो वहीं, प्रदेश में पर्यटन के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास होगा. रोजगार के नये आयाम भी खुलेंगे.
Q03 – किसने छठी बार ATP फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है?
A)नोवाक जोकोविच
B) रोजर्स फेडरर
C) राफेल नडाल
D) पंकज आडवाणी
Answer – B) रोजर्स फेडरर
Important Points-
- जोकोविक ने नार्वे के रूड को हराकर 2015 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट जीता और रोजर फेडरर की बराबरी की।
- जोकोविक पिछली दो बार जब इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
ATP – Association of Tennis Professionals
Q04- किस भारतीय अभिनेता को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा?
A) पंकज त्रिपाठी
B) शाहरूख खान
C) नवाजुद्दीन सिद्दीकी
D) अजय देवगन
Answer – B) शाहरूख खान
Explanation:-
- शाहरुख खान रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
- 20 नवंबर को, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रेड सी IFF) ने घोषणा की कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मानद पुरस्कार मिलेगा।
- लाल सागर के पूर्वी तट पर जेद्दा में महोत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में उन्हें फिल्म उद्योग में उनके असाधारण योगदान के सम्मान में यह पुरस्कार प्राप्त होगा।
- लाल सागर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यह 2019 में शुरू किया गया एक फिल्म फेस्टिवल है। इसका आयोजन पश्चिमी सऊदी अरब के जेद्दा में किया जाता है।
- रेड सी फिल्म फेस्टिवल फाउंडेशन, सऊदी अरब में पंजीकृत एक गैर-लाभकारी सांस्कृतिक संगठन है, जो त्योहार का आयोजन और संचालन करता है।
Q05. हाल ही में अबु धाबी ग्रांड प्रिक्स किसने जीता है?
A) करीम बेंजेमा
B) मैक्स वैस्टर्पेन
C) चार्ल्स लेकलर
D) सर्जियो पेरेज
Answer – B) मैक्स वैस्टर्पेन
Explanation:-
- मैक्स वेरस्टैपेन ने अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स में वर्ष की 15वीं रेस जीती।
- वेरस्टैपेन दौड़ की शुरुआत से ही अपने साथी सर्जियो पेरेज़ से आगे थे।
- फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर दूसरे स्थान पर रहे। सर्जियो पेरेज़ तीसरे स्थान पर रहे।
- सेबस्टियन वेट्टल 10 वें स्थान पर रहे। यह दौड़ अंतिम दौड़ थी जिसमें सेबस्टियन वेट्टल ने भाग लिया था।
- 2022 अबू ध धाबी ग्रैंड प्रिक्स को आधिकारिक तौर पर फॉर्मूला 1 एतिहाद एयरवेज अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स 2022 के रूप में जाना जाता है।
- यह फॉर्मूला वन मोटर रेस है। यह 20 नवंबर 2022 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में यास मरीना सर्किट में आयोजित किया गया था।
Q06 – नवम्बर, 2022 को 25वाँ राष्ट्रीय ई-गवर्नेस सम्मलेन कहाँ आयोजित किया गया है?
A) हैदराबाद
B) चेन्नई
C) दिल्ली
D) जम्मू
Answer – D) जम्मू
- यह देश के विभिन्न क्षेत्रों में ई-गवर्नेस पहल को पहचानने और बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन है।
- ई-गवर्नेस (NAeG) के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार ई-गवर्नेस (NCeG) पर राष्ट्रीय सम्मेलन में भी प्रस्तुत किए जाते हैं।
Q07. ITTF-ATTU एशियाई कप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी कौन हैं?
A) कर्णम मल्लेश्वरी
B) मनिका बत्रा
C) मैरी कॉम
D) शरथ कमल
Answer – B) मनिका बत्रा
Explanation:
- मनिका बत्रा (Manika Batra) ITTF ATTU एशिया कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस (Table Tennis) खिलाड़ी बन गई हैं
- मनिका सेमीफाइनल में हार गई थीं लेकिन कांस्य पद के मुकाबले में उन्होंने दुनिया की छठी नंबर की जापानी खिलाड़ी हिना हायाता को हराकर कांस्य पदक जीता |
Q08- 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया ?
A) चिरंजीवी
B) कार्लोस सौरा
C) अमिताभ बच्चन
D) आशा पारेख
Answer – A) चिरंजीवी
- अभिनेता निर्माता चिरंजीवी कोनिडेला को 2022 के लिए IFFI इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है।
- भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2006 में उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- पणजी, गोवा में आयोजित होने वाले 53वें IFFI का उद्घाटन 20 नवंबर 2022 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया था।
Q09- हाल ही में किसे JCB साहित्य पुरुस्कार 2022 से सम्मानित किया गया?
A) असगर वजाहत
B) स्वांते पैबो
C) गीतांजली श्री
D) खालिद जावेद
Answer – D) खालिद जावेद
- प्रसिद्ध उर्दू लेखक खालिद जावेद को जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर 2022 से सम्मानित किया गया है।
- खालिद जावेद को उनके उपन्यास ‘नेमत खाना’ के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है |
Must Read These Article
- 22 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 21 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 20 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 19 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 18 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
Download Daily Current affairs in Hindi PDF
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 23 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए topgkquiz.in पर विजिट करें। धन्यवाद…..
1 thought on “23 November 2022 Current Affairs in Hindi । 23 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स”