17 November 2022 Current Affairs in Hindi । 17 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

5/5 - (1 vote)

Hello Friends आप सभी का Top Gk Quiz में स्वागत है, आज हम इस पोस्ट में 17 November 2022 Current Affairs Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। Daily Current Affairs सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSC, Bank, Railway, RPSC, Delhi Police, Bihar Police SI, Constable, Patwari एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।

Daily Current Affairs in Hindi 1

Q01- कौनसा देश अंडर-19 पुरुष टी-20 विश्वकप 2024 की मेजबानी करेगा? 

A) भारत 

B) श्रीलंका 

C) ऑस्ट्रेलिया

D) इंग्लैंड

Answer – B) श्रीलंका

  • श्रीलंका 2024 अंडर-19 पुरुष टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।
  • 2026 संस्करण जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा।
  • 2025 अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप मलेशिया और थाईलैंड में आयोजित किया जाएगा।
  •  बांग्लादेश और नेपाल संयुक्त रूप से 2027 अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे।
  • 2023 आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप आईसीसी महिला अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का पहला संस्करण होगा।
  • 2023 ICC अंडर-19 महिला T20 विश्व कप की मेजबानी 2023 में दक्षिण अफ्रीका द्वारा की जानी है।

Q02- हाल ही में किसने साओ पाउलो में ब्राजीलियन ग्रां प्री जीता हैं?

A) जार्ज रसेल 

B) लुईस हैमिल्टन 

C) कार्लोस सैंज

D) चार्ल्स लेकलर

Answer – A) जार्ज रसेल 

  • साओ पाउलो में जॉर्ज रसेल ने ब्राजीलियन ग्रैंड प्रिक्स जीता।
  •  रसेल ने ब्राजीलियन ग्रां प्री में मर्सिडीज को 2022 अभियान की पहली जीत दिलाई। * लुईस हैमिल्टन ने दूसरे स्थान पर दौड़ समाप्त की ।
  •  कार्लोस सैंज और चार्ल्स लेक्लेर ने क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर दौड़ समाप्त की ।
  •  फ़ॉर्मूला वन ओपन व्हील सिंगल-सीटर फ़ॉर्मूला रेसिंग कारों के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेसिंग की उच्चतम श्रेणी है।

Q03. हाल ही में अमूर फाल्कन फेस्टिवल कहा मनाया गया ?

A) मेघालय

B) सिक्किम

C) असम 

D) मणिपुर 

Answer – D) मणिपुर

  • 14 नवंबर, 2022 को मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7वाँ संस्करण आयोजित किया जाएगा।
  • दुनिया में सबसे लंबे समय तक उड़ने वाले प्रवासी पक्षी अमूर फाल्कन (बाज़) के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन वर्ष 2015 से किया जा रहा है।

Q04- किसे UK के रॉयल आर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है? 

A) शशि थरूर 

B) वेंकी रामकृष्णन

C) सुएला ब्रेवरमैन

D) गीतांजली श्री

Answer – B) वेंकी रामकृष्णन

  • भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेंकी रामकृष्णन को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘आर्डर आफ मेरिट’ से सम्मानित किया है।
  • यह पुरस्कार ब्रिटेन के महाराजा या महारानी द्वारा दिया जाने वाला एक विशेष सम्मान है।
  • प्रोफेसर वेंकी का जन्म तमिलनाडु के चिदंबरम में हुआ था। ब्रिटेन जाने से पहले उन्होंने अमेरिका में शिक्षा पाई थी। 2009 में उन्हें रसायन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

Q05. इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट का अवार्ड किस राज्य ने जीता है?

A) हरियाणा 

B) गुजरात 

C) ओडिशा 

D) राजस्थान 

Answer – B) श्रीलंका

  • केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा को इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा जारी इंडिया एग्रो बिजनेस अवार्ड – 2022 में हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पुरस्कार मिला है।
  • हरियाणा को यह पुरस्कार राज्य में कृषि अनुकूल नीतियों, कार्यक्रमों, उत्पादन, इनपुट, प्रौद्योगिकियों, मूल्यवर्धन, बुनियादी ढांचे और निर्यात के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए मिला है।

Q06 – हाल ही में जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक में भारत किस स्थान पर रहा? 

A) 136

B) 135

C) 150

D) 08

Answer - D) 08

  • जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2023 (CCPI) में भारत 63 देशों में से 8वें स्थान पर है, भारत 2022 और 2021 की रैंकिंग में 10वें स्थान पर था।
  • भारत ने अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को अपडेट किया है और 2070 के लिए शुद्ध- शून्य लक्ष्य की घोषणा की है।
  • जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक जर्मनवॉच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
  •  यह यूरोपीय संघ और 59 देशों के जलवायु प्रदर्शन को ट्रैक करता है,CCPI का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय जलवायु राजनीति में पारदर्शिता बढ़ाना है।
  • यह पहली बार 2005 में प्रकाशित हुआ था और हर साल संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाता है,डेनमार्क, स्वीडन और चिली क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

Q07. काशी तमिल संगम 17 नवंबर 2022 से कहां शुरू होगा ? 

A) इंदौर 

B)Delhi

C) वाराणसी 

D) लखनऊ 

Answer – C) वाराणसी

Explanation:

  • काशी तमिल संगम 17 नवंबर 2022 से वाराणसी, उत्तर प्रदेश में शुरू होगा।
  • केंद्र सरकार “आजादी का अमृत महोत्सव” के एक भाग के रूप में महीने भर चलने वाले काशी तमिल संगमम का आयोजन कर रही है।
  • संगमम 17 नवंबर, 2022 से 16 दिसंबर, 2022 तक निर्धारित है।
  • कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम की मेजबान संस्था है
  • इस एक महीने की अवधि के दौरान 12 विभिन्न श्रेणियों के प्रतिनिधि तमिलनाडु से काशी का दौरा करेंगे। वे अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे।

Q08- कौन सी शिपयार्ड कंपनी भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल कटमरैन वेसल का निर्माण करेगी? 

A) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स 

B) कोचीन शिपयार्ड 

C) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स 

D) हिंदुस्तान शिपयार्ड 

Answer – B) कोचीन शिपयार्ड 

  • कोचीन शिपयार्ड ने उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लिए देश का पहला हाइड्रोजन ईंधन सेल कटमरैन पोत बनाने के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • वातानुकूलित हाइड्रोजन ईंधन सेल कटमरैन पोत में 100 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। कोच्चि में परीक्षण और परीक्षण के बाद इसे वाराणसी में तैनात किया जाएगा।
  • वातानुकूलित इलेक्ट्रिक हाइब्रिड जहाजों को नदी के पानी में कम दूरी के आवागमन के लिए डिज़ाइन किया गया है, इनमें 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी।
  • राष्ट्रीय जलमार्गों में प्रदूषण के स्तर को कम करने में जहाजों का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Q09- विश्व में इंसानों की कुल आबादी किनता हो चुकी है ? 

A) 6 billion

B)7 billion

C)8 billion

D)10 billion

Answer – C)8 billion

  • आज के दौर में विश्व में इंसानों की आबादी 8 अरब को पार कर चुकी है | जो महज 1950 के वर्ष में 2.5 अरब ही थी ।
  • दुनियाँ को इंसानी आबादी देने में अग्रिन देश चीन ,भारत,पाकिस्तान एवं ब्राजील जैसे प्रमुख देश है |
  • ‘संयुक्त राष्ट्र के एक आकलन में कहा गया है कि वर्ष 2086 तक दुनियाँ की आबादी 10.6 अरब तक पहुँच जाएगी

Q10- रिलायंस किस स्थान पर भारत का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाएगी?

A) चेन्नई 

B) जैसलमेर 

C) भावनगर

D) हैदराबाद 

Answer – A) चेन्नई

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज चेन्नई में देश का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने जा रही है।
  • इस अत्याधुनिक फ्रेट हैंडलिंग फैसिलिटी में कई तरह के ट्रांसपोर्ट के एक्सेस होगा और इसे 3 चरणों में बनाया जाएगा।
  • इस प्रोजेक्ट को रिलायंस इंडस्ट्रीज पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत बनाने जा रही हैं। इसकी कुल लागत करीब 1424 करोड़ रुपये होगी,इसमें करीब 783 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस करेगी।
  • सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका पहले चरण का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Must Read These Article 

🔘16 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF

🔘14 November 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF

Download Daily Current affairs in Hindi PDF

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 17 October 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए topgkquiz.in पर विजिट करें। धन्यवाद….. 

Sharing :

2 thoughts on “17 November 2022 Current Affairs in Hindi । 17 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स”

Leave a Comment